खुब मनाओ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस का जश्न, आत्मा की आवाज मर चुकी है और आप मौन हैं, दम तोड़ चुका हैं नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र।
1 min read
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाऊंडं सुविधा नहीं मिल पा रही इतने बडे़ विकासखडं में जितनी बडी़ लापरवाही स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ हो रही है उसका भगवान मालिक है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन भी मौन है और सरकार भी हांलाकि जिला प्रशासन कागजी कार्यवाही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जैसी भी करे लेकिन धरातल पर स्थिति शुन्य हैं।
जिस विकासखडं से जिले के दो विधायक हों उसकी ऐसी दशा है ऐसी में नेताओं के प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाना गलत नहीं होगा यदि हम विकास के क्षेत्र को पहली प्राथमिकता दें तो वह स्वास्थ्य सुविधाएं हैं और जहां स्वास्थ्य सुविधायें पटरी से उतर चुकी है तो वहां विकास का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि जनपद उत्तरकाशी का विकास कौन सी दशा में है।
नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गर्भवती महिलाओं के साथ जो खिलवाड़ कर रहा है वह निंदनीय है क्यों नहीं दी जाती 24घंटे सुविधायें क्यों हैं निर्धारित दिन सरकारी सुविधायें 30के 30दिन मिले जिससे राहत की सांस ले लोग लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ गोरखधंधा चल रहा है जो गलत है मामले पर क्षेत्रीय प्रतिनीधि भी कुंभकर्ण निंद्रां में हैं और बड़े नेता भी।
