03 जनवरी क़ो मसूरी नगर पहुंचेगी विजय संकल्प यात्रा, पूर्व पालिका अध्यक्ष उनियाल होंगे यात्रा के स्वागत संयोजक।
1 min read
देहरादून : बीते 17 दिसम्बर से पूरे प्रदेश भर में जारी भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा 03 जनवरी को मसूरी शहर में पहुंचेगी।
विजय संकल्प यात्रा 01 जनवरी को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दिलाराम चौक से यात्रा की अगवानी एवं स्वागत किया जाएगा। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
इस अवसर पर सालावाला पुल के पास आयोजित होने वाली आयोजित होने वाली विशाल आम सभा को संबोधित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा 3 जनवरी को मसूरी नगर में पहुंचेगी। यात्रा के भव्य स्वागत हेतु पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओ0पी0 उनियाल को मसूरी नगर में संकल्प यात्रा के स्वागत हेतु संयोजक नामित किया गया है।
इस अवसर पर मसूरी में आयोजित होने वाली सभा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय भाजपा नेता अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत, उद्योग मंत्री गणेश जोशी सहित कई अन्य उपस्थित रहेंगे।
