सैकड़ों राशन युनिट कार्डों से गायब, राशन उपभोक्ता परेशान, लाचार सिस्टम।
1 min read
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : प्रदेश में एक तरफ कोविड खतरा और दूसरी ओर गरीबों के सामने राशन संकट मामला जनपद उत्तरकाशी का है जहां तकरिवन 1हजार युनिट राशन उपभोक्ता राशन कार्डों से गायब हैं लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। उत्तरकाशी जनपद के सबसे बडे़ राशन डीलर नौगांव क्षेत्र के शशी मोहन राणा बतातें हैं कि वह खाद्य आपूर्ति विभाग को अनको बार उपभोक्ताओं के नाम दे चुके हैं लेकिन विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होती है जिससे राशन उपभोक्ता परेशान हैं। यह मामला पुरे जनपद का है जहां सेकडो़ लोगों के उपर भरपोषण का संकट गहरा गया है, मामले पर राशन उपभोक्ता शान्ति प्रसाद नौटियाल ने बताया कि उन्हें पिछले तीन चार महिने से राशन नहीं मिल रहा वह अपने आधार नंबर और कार्ड की प्रतियां बहुत बार कार्यलय को दे चुके हैं लेकिन अभीतक राशन नहीं मिल रही वहीं उपभोक्ता सुशिल उनियाल निवासी दारसौं ने बताया कि उनकी छःयुनिट है लेकिन तीन माह से राशन नहीं आ रही, अब सवाल यह है कि जनपद में ऐसे सेकडो़ उपभोक्ता हैं जिनकी युनिट आनलाईन साईट से कटने के बाद शुद्वीकरण नहीं हो तो ऐसे में सिस्टम की लापरवाही पर सवाल उठाना गलत नहीं होगा। खाद्य आपूर्ति विभाग से जुडे़ कर्मचारी और अधिकारी इस बात को तकनीकी खराबी होने की बात कहकर टाल देतें हैं। अब यह तकनीकी खराबी कबतक रहेगी कोई नहीं जानता लेकिन लोगों पर भुखमरी की स्थिति तो पैदा हो ही गयी। अब इस मामले पर जिले के कोई अधिकारी और नहीं गणमान्य कोई गौर फरमा रहा है, तो फरमायें भी क्यों यह तो गरीबों से जुड़ा मामला है?
