March 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्‍य में गठित होगा उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

1 min read

राज्य में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया। कैबिनेट ने इस सिलसिले में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान अधिनियम विधेयक को मंजूरी दी। विधानसभा के आगामी सत्र में यह विधेयक लाया जएगा। अभी तक अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान का दर्जा केवल मुस्लिम समुदाय को मिलता था, अब मुस्लिम के साथ सिख, जैन ईसाई, बौद्ध व पारसी को भी यह सुविधा मिलेगी। यह देश का ऐसा पहला अधिनियम होगा, जिसका उद्देश्य राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा स्थापित शैक्षिक संस्थानों को मान्यता प्रदान करने की पारदर्शी प्रक्रिया स्थापित करना है। इसके अलावा यूसीसी में विवाह पंजीकरण में संशोधन अध्यादेश को विधेयक के रूप में सदन में पेश करने, लोकतंत्र सेनानियों को पेंशन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी शासनादेश के स्थान पर अधिनियम लाने, साक्षी सुरक्षा अधिनियम के स्थान पर नई स्कीम लाने और पेयजल निगम के वार्षिक प्रतिवेदन को सदन के पटल पर रखने के प्रस्तावों पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सम सामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

Spread the love

More Stories

You may have missed