Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

टॉप ट्रेंडिंग में रही CM Dhami की धाकड़ राजनीति, ‘धामी की पंचायत’ भी करता रहा ट्रेंड

1 min read

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत इंटरनेट मीडिया पर भी छाई रही। एक्स हैंडल पर धामी की धाकड़ राजनीति टाप ट्रेंडिंग में रही। यूजर्स ने पंचायत चुनाव में मिली विजय को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के विजन की जीत करार दिया। एक्स हैंडल पर शेयर की गई अधिकांश पोस्ट में कहा गया कि 12 जिला पंचायत सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा का परचम लहराया, जबकि 89 क्षेत्र पंचायतों में से 63 पर भाजपा ने विजयश्री प्राप्त की। इंटरनेट मीडिया पर अलग-अलग व्यक्तियों ने अपने तरीके से सीएम पुष्कर सिंह धामी को जीत का श्रेय दिया। हार्दिक कुमार ने लिखा कि सीएम धामी पर भरोसा कर पंचायत चुनाव में जनता ने कमल पर मुहर लगाई। अनुज कुमार ने पोस्ट कर लिखा कि जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस का पूरा किला ध्वस्त हो गया। ये जनता के सीएम पुष्कर सिंह धामी पर भरोसे की जीत है। इसी तरह आकांक्षा ने पोस्ट कर कहा कि देवभूमि में पंचायत चुनाव में भाजपा का जादू चल गया। कांग्रेस को एक बार फिर जनता ने नकार दिया। नूपुर शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जनता ने फिर साबित कर दिया है कि विकास और ईमानदार नेतृत्व का नाम ही भाजपा है। धामी की धाकड़ राजनीति ने मैदान में ऐसी बिसात बिछाई कि विरोधियों का सफाया हो गया।
स्वतंत्रता दिवस व तनाव से आजादी टापिक के बाद धामी की धाकड़ राजनीति सर्वाधिक ट्रेंडिंग में रही। वहीं एक अन्य धामी की पंचायत टापिक भी ट्रेंडिंग में शामिल रहा।

Spread the love

You may have missed