पिछले दस पद्रह दिनों से तो ऐसा लग रहा है कि सरकार कहीं है ही नहीं – हरीश रावत
1 min read
देहरादून : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकासखंड के गैड गांव निवासी व शिक्षक सूर्य सिंह पंवार की बेटी के हल चलाने से प्रेरित होकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने उनके गांव जाकर लड़की से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गैड गांव की लड़की से प्रेरित होकर उससे मिलने उसके गांव गये व उसे प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा जब युवा खेती छोड़ रहे है इस लड़की ने ऐसे समय हल चलाकर खेती बाड़ी करने का साहसिक कार्य किया जो सभी के लिए प्रेरणा का कार्य कर रही है और उसने यह भी बता दिया कि ऐसा कोई कार्य नहीं जो लडकी नहीं कर सकती। उसने कहा कि धरती माता की सेवा करना सभी का दायित्व है उसने चुनौती को स्वीकार किया कि लडकी भी हल चला सकती है व सभी के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया कि ऐसा कोई कार्य नहीं जिसे लड़की नहीं कर सकती। किसी भी साहसिक कार्य व जिम्मेदारी को पूरा कर सकती हैं। इसी कारण मै उससे मिलने उसके गांव गया था।
साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत ने मसूरी लौटने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत चीन सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री देश के सामने सही तथ्य रखें। पूर्व सीएम ने कहा कि देश के प्रधानमत्रीं कह रहे हैं कि कोई भारत की सीमा में नहीं घुसा है न ही चीन ने कोई अतिक्रमण किया है जबकि चीन भारत को पूरे विश्व में आक्रमणकारी बता रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री कह रहे है कि हमारे सैनिक शहीद हुए वहीं दूसरी तरफ कह रहे है कि कोई घुसा ही नहीं जिससे भ्रामक स्थिति पैदा हो गई है। देश की 80 करोड़ जनता को नवंबर तक निशुल्क राशन देने की योजना पर पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इससे अनाज की कमी होगी। जो योजना पहले से चल रही है वहीं रहनी चाहिए इन दिनों में ऐसा क्या हो गया जो नई योजना चला दी। प्रधानमंत्री को योजना पूर्व की तरह रखनी चाहिए अनाज कम करके कार्ड धारक कैसे परिवार को पालेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कुछ नहीं कर रही पिछले दस पद्रह दिनों से तो ऐसा लग रहा है कि सरकार कहीं नहीं है।
