सभासदों ने एसडीएम को पत्र देकर माउंट रोज गेस्ट हाउस से कब्जा हटाने की मांग की।
1 min read
देहरादून : मसूरी नगर पालिका के सभासदों ने एसडीएम को पत्र देकर नगर पालिका कैंप कार्यालय स्थित गेस्ट हाउस से कब्जा हटाने की मांग की है। जिस पर एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की बात कही।
नगर पालिका सभासद गीता कुमाई, प्रताप पंवार, सरिता पंवार, जसोदा शर्मा, दर्शन रावत व कुलदीप रौंछेला ने एसडीएम प्रेम लाल से कचहरी में भेंट की व पत्र देकर माउंट रोज गेस्ट हाउस से कब्जा हटाने को कहा जिस पर एसडीएम प्रेम लाल ने कहा कि नगर पालिका के सभासदों ने माउंट रोज में कब्जे को लेकर पत्र दिया है जिस पर तत्काल पालिका को पत्र जारी कर किए गये कब्जे की जानकारी मांगी जा रही है जिसके बाद पालिका, प्रशासन व पुलिस के सहयोग से कब्जा हटाया जायेगा। इस मौके पर सभासद गीता कुमाई, प्रताप पंवार ने कहा कि नगर पालिका के कैंप कार्यालय माउंट रोज गेस्ट हाउस में पालिकाध्यक्ष की सह पर एक व्यक्ति ने करीब डेढ साल से कब्जा कर रखा है जबकि यह गेस्ट हाउस सरकारी अधिकारियों व अतिथियों के लिए है पूर्व में भी कई बार पालिकाध्यक्ष से कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने एसडीएम से तत्काल कब्जा खाली कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि पालिका इसे अपने नियंत्रण में लेकर इसका सौंदर्यीकरण करे ताकि इसका लाभ अतिथियों को मिल सके।
