Categories

November 18, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

जोशीमठ के पास डंपर दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौके पर मौत।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : जोशीमठ से चमोली जा रहा डंपर नगर पालिका कूड़ेदान के पास गहरी खाई मैं गिर गया। जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर जोशीमठ से चमोली जा रही थी। कि तभी अचानक डंपर अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई मैं जा समाया। जिसमे डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस औऱ एसडीआरएफ मौके पर पहुँची। तथा शव को बरामद किया गया है। शव की पहचान राजेन्द्र सिंह पुत्र खड़क सिंह उम्र 52 वर्ष बलखिला चमोली के रूप मैं हुई। पुलिस वरिष्ठ उपनिरीक्षक चित्रगुप्त का कहना है कि डंपर गहरी खाई मैं जा गिरा जिसमे डंपर के परखच्चे उड़ गए डंपर का वाहन चालक का शव बरामद कर लिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Spread the love

You may have missed