Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

देश कभी नहीं भुला सकता शहीदों का बलिदान – प्रदेश अध्यक्ष कौशिक

1 min read

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेशवासियों को कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे जवान हमारा गौरव है। शहीदों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में अपने पराक्रम और शौर्य से घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा और कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भुला सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी तादात में उत्तराखण्ड के सपूतों ने भी सीमा के खातिर अपने प्राणों की आहूति दी। भाजपा सरकार शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिको के हितो की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।

Spread the love

You may have missed