टिहरी – पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीएस संगठन करता रहेगा लगातार संघर्ष।
1 min read
टिहरी : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी समय-समय पर उत्तराखंड भ्रमण पर आते रहते हैं। इसी कड़ी में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नीरज पति त्रिपाठी मसूरी पहुंचे। यहां कैम्पटी पहुंचकर उन्होंने संगठन की प्रदेश पदाधिकारियों व पेंशन से आच्छादित कर्मचारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली, प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष शातुन शर्मा ने भी उनके समुख अपने विचार रखें। राष्ट्रीय सचिव डा. नीरज पति त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड देवो की धरती है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तराखंड के देवी देवता संगठन की आवाज जरूर सुनेंगे और पुरानी पेंशन अवश्य बहाल होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी बहुत मजबूत तरीके से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। पूरे भारत में पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। सरकार को कर्मचारियों की बात सुननी चाहिए। संगठन की भावी रणनीति पर बैठक में चर्चा परिचर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव का उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है।
