Categories

June 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

जनपद चमोली के इन क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू, बर्फबारी देखने पहुंच रहे पर्यटक।

1 min read

विनय उनियाल

चमोली : श्री बद्रीनाथ धाम मे जहाँ बीती रात्रि से लगातार बर्फबारी हो रही है वहीं विश्व विख्यात हिम क्रीड़ा केन्द्र औली में सुबह से हिमपात होना शुरू हो गया था जो लगातार जारी है।

औली की स्कीइंग ढलानों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़नी शुरू कर दी है। औली में जीएमवीएन कैम्पस व पार्किंग एरिया में अब तक एक से डेढ़ इंच तक बर्फ जम चुकी है। वीकेंड पर बर्फ का दीदार करने के लिए सैकड़ों पर्यटक औली पहुंच चुके थे।

रविवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदलने के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश के साथ पूरा सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

Spread the love

You may have missed