बागेश्वर जातुली से SDRF टीम ने रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया।
1 min read
बागेश्वर : विगत चार दिनो से SDRF टीम द्वारा बागेश्वर के कफनी, सुन्दरडूंगा व पिण्डारी गलेशियर मे सर्च एण्ड रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
आज दिनांक 26 अक्टूबर को पोस्ट कपकोट बागेश्वर से SDRF टीम द्वारा पुन: सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान एक घायल पोटर को जातुली से खाती गाँव तक पहुँचाया गया।

इसके अतिरिक्त खाती गाँव से पंकुवा टॉप व खरपतिया के जंगल मे फसे 19 भेड़ पालक व लगभग 600 बकरियों को, सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया गया।
