Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

भागीरथी के तेज बहाव में फंसी गाय का SDRF ने किया रेस्क्यू।

1 min read

उत्तरकाशी : दिनाँक 14-07-2020  की देर रात्रि उत्तरकाशी के तांबाखानी सुरंग के पास मणिकर्णिका घाट पर एक गाय भागीरथी नदी के तेज बहाव में बहते हुए फंस गयी। जिसकी  सूचना पर sdrf टीम तत्काल इंस्पेक्टर विकास पुण्डीर के नेतृत्व में रेस्क्यू हेतु घटनास्थल पर पहुँची। नदी का जलस्तर एवं बहाव अत्यधिक तेज होने व रात्रि हो जाने के कारण गाय को निकालना संभव नही हो पाया। आज प्रातः पुनः sdrf टीम द्वारा गाय को निकालने हेतु घटनास्थल पर पहुचा गया। टीम द्वारा दो घंटे के कठोर परिश्रम के बाद हार्नेस व रोप की सहायता से गाय को वहां से सुरक्षित निकाला। राज्य भर में विषम भौगोलिक स्थिति एवम तेज बहाव नदियों में sdrf टीम द्वारा पूर्व में भी अनेक रेस्क्यू अभियानो से सैकड़ों गोवंशों का जीवन सुरक्षित किया है।

Spread the love

You may have missed