March 14, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

टिहरी – दुर्घटना में तीन मौत, एक गंभीर घायल।

1 min read

टिहरी : घनसाली के तहसील बालगंगा के अन्तर्गत बुढ़ाकेदार-कोट विशन मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी.. कार में चार लोग सवार थे जिसमे से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया.. मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

इस मौके पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वाहन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सीएम ने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed