क्या होटल हाई लैंड ने भी पालिका भूमि पर कब्जा कर निर्माण किया है?
1 min read
मसूरी : बार्लोगंज स्थित नगर पालिका की संपत्ति पर होटल बनाये जाने को लेकर एसआईटी की जांच के बाद पालिका की संपत्ति पर हुए कब्जे को लेकर 15 दिनों में रिपोर्ट तलब करने के आदेश के बाद हड़कंप मचा है।
हालांकि मसूरी आई जांच टीम किसी नतीजे पर नही पहुंची लेकिन जो होटल व्हाइट हाउस बनाया गया है उसके समीप हाई लैंड होटल के द्वारा भी पालिका की कुछ संपत्ति पर कब्जा करने के संकेत मिले हैं। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि जांच में क्या निकलता है लेकिन इससे कब्जाधारियों के चेहरे की हवाइयां उड़ गई हैं। पालिका द्वारा पुलि महानिरीक्षक को लिखे पत्र में अवगत कराया गया है कि जो होटल बना है उसके समीप एक और होटल हाई लैंड के मालिक ने पालिका संपत्ति पर रेंप बनाकर व मकान बनाकर कब्जा किया है। वहीं होटल हाईलैंड के निर्माण में नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य जारी है तथा बेसमेंट में भी निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन एमडीडीए ने कोई कार्रवाई न कर मूक दर्शक बना हैं।
