Categories

July 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

नदी में डूबने से हुई एक व्यक्ति की मौत, SDRF ने किया शव बरामद।

1 min read

देहरादून : बुधवार को खेरवा गांव के समीप शुरयु गांव का निवासी एक व्यक्ति टोंस नदी में डूब गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची। व गुरुवार को SDRF द्वारा नदी से शव बरामद किया गया।

इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 7 जुलाई 21 को थाना कालसी से समय 20:45 पर फोन द्वारा बताया कि खेरवा गांव के निकट एक व्यक्ति टोंस नदी में डूब गया है तथा उन्हें डीप डाइविंग टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर आज प्रातः ढालवाला से डीप डाइविंग टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यंत परिश्रम कर टोंस नदी से शव बरामद किया गया जिसे जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक का विवरण
नाम – अज्जू उर्फ अजब सिंह s/o बिजनू सिंह
निवासी – शुरयु, कालसी

Spread the love

You may have missed