Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

महाअष्टमी पर्व पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने परिवार सहित कन्या पूजन कर लिया मॉ दुर्गा का आर्शिवाद।

1 min read

देहरादून : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर वनदुर्गा स्वरूपी कन्याओं का पूजन कर माता शक्ति का आशीर्वाद लिया। अष्टमी पूजन कर कैबिनेट मंत्री ने मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी की उपासना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी को अमोघ फलदायिनी माना जाता है। माता का यह वर्ण पूर्णतः गौर है। शंख, चंद्र और कुंद के फूल से सुशोभित माता के समस्त वस्त्र एवं आभूषण आदि भी श्वेत हैं। जिसकी पूजा व उपासना से सुख और शांति मिलती है। भक्तों के लिए माता का यह रूप अन्न पूर्णा के समान है। अष्टमी तिथि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी पत्नी, पुत्र तथा पुत्रवधु व अन्य पारिवारिक सदस्यों सहित अपने आवास पर कन्याओं को भोग लगाकर माता के स्वरूप कन्याओं की पूजा की।
उन्होंने कहा है कि, हमारी आस्था और श्रद्धा स्वरूपज हमारे त्यौहार समाज को बड़ा संदेश देते हैं। आज के अधुनिक समाज में नवरात्र और अष्टमी पूजन जैसे त्यौहार बेटियों को बेटों के बराबर ही स्थान एवं महत्व और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने और उनका सम्मान करने व बेटियों के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार माता दुर्गा ने अपने अनेक शक्ति के रूपों में आसुरी शक्तियों का संहार किया है। इसलिए नारी को शक्ति के रूप में सम्मान दिया गया है।

Spread the love

You may have missed