Categories

October 9, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

NEET UG 2026: 21 जून को दोबारा होगी नीट परीक्षा, NTA ने की घोषणा

1 min read

NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार ने नीट परीक्षा रद्द कर दी थी.

नई दिल्ली: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की नई तिथि घोषित कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को बताया कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.

एनटीए ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से NEET-UG 2026 की पुनः परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है. परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें.”

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि NEET-UG परीक्षा के फिर से आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर गुरुवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई. उन्होंने बताया कि गुरुवार देर शाम हुई इस बैठक में मेडिकल प्रवेश परीक्षा के आयोजन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार में चर्चा हुई.

बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (स्कूल शिक्षा) संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह, CBSE के चेयरपर्सन राहुल सिंह, और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के आयुक्तों के साथ-साथ दूसरे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए.

गौरतलब है कि NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें 22 लाख ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने 12 मई को नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी थी. इसके बाद एनटीए ने कहा था कि दोबारा परीक्षा का कार्यक्रम जल्द जारी कर दिया जाएगा. एनटीए ने एक बयान में स्पष्ट किया कि दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त फीस ली जाएगी.

NTA के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह ने 12 मई को छात्रों को भरोसा दिया था कि पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

एनटीए MBBS, BDS और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए NEET-UG परीक्षा आयोजित करती है. 3 मई को पेन-एंड-पेपर मोड में देश भर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी. लगभग 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था.

पेपर लीक मामले में अब तक की कार्रवाई
सीबीआई कथित नीट पेपर लीक मामलों की जांच कर रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को NEET-UG पेपर लीक केस में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों को हिरासत में लिया. साथ ही दो और संदिग्धों को पकड़ा है. अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी इन गड़बड़ियों में NTA के अंदर से संभावित मिलीभगत की भी जांच कर रही है. सीबीआई के मुताबिक, पेर लीक में सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Spread the love

More Stories

You may have missed