मसूरी – पालिका मनोनीत सभासदो व अटल बिहारी बाजपेई का अपमान करने की कड़ी निंदा की।
1 min read
मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में नगर पालिका परिषद की बैठक में भाजपा के मनोनीत सभासदों के साथ सम्मान जनक व्यवहार न करने व उन्हें अपमानित करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा लगाने का विरोध करने पर भाजपा मसूरी मंडल ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
बैठक में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि विगत दिवस नगर पालिका परिषद की बैठक में पालिका में भाजपा के मनोनीत सभासदों के साथ सम्मान जनक व्यवहार नहीं किया गया जबकि मदन मोहन शर्मा वरिष्ठ नागरिक है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पालिका की बैठकों में मनोनीत सभासदों के बोर्ड बैठक में आने पर सवाल खड़े किए जाते रहे व उनकी उपस्थिति को हास्य पद बनाया गया। जिसका संज्ञान लिया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न की कंपनी बाग में प्रतिमा लगाने का विरोध किया गया व बाजपेई का भी अपमान किया गया व कहा गया कि ऐसे तो बहुत भारत रत्न है उनकी प्रतिमा कंपनी बाग में नहीं लगने दी जायेगी। जबकि वह भारत रत्न के साथ ही देश के सम्मानित नेताओं में रहे है जिनका सम्मान कांग्रेस ने भी किया व उन्हें अपने शासन काल में यूएनओ में प्रतिनिधित्व करने को भेजा। लेकिन पालिका में लगातार ऐसी हरकतें की जा रही है जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस संबंध में भाजपा मसूरी मंडल पालिकाध्यक्ष सहित नगर विकासमंत्री, भाजपा प्रदेश संगठन व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा व जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका किसी भी विभूति की प्रतिमा लगाये वह इसका विरोध नहीं करते न करेंगे लेकिन इस तरह के व्यवहार को बर्दास्त नहीं किया जायेगा साथ ही कहा कि अगर पालिका अच्छे कार्य जनहित में करती है तो भाजपा उनका पूरा सहयोग शाासन स्तर पर भी करेगी अगर कार्य में पारदर्शिता नहीं होगी तो इसको भी गंभीरता से लिया जायेगा। इस मौके पर आलोक मेहरोत्रा ने कहा कि पालिका में मनोनीत सभासदों के साथ सम्मान जनक व्यवहार न करना बहुत ही शर्मनाक है वहीं अटल बिहारी की प्रतिमा का विरोध करना भी उचित नहीं है इसके लिए अगर धरना प्रदर्शन करना पडेगा तो वह पूरा समर्थन करेंगे। सभासद गीता कुमाई ने कहा कि भविष्य में मनोनीत सभासदों के साथ सम्मान जनक व्यवहार करने का मामला पालिका बोर्ड बैठक में उठाया जायेगा व उन्हें पूरा सम्मान दिया जायेगा। अगर उनके साथ अच्छा व्यवहार नही होता तो इसका विरोध किया जायेगा।
बैठक में सभासद मदन मोहन शर्मा, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, अमित भटट, गंभीर पंवार, नरेंद्र पडियार, अनीता पुंडीर, पुष्पा पुंडीर, चंद्रकला सयाना, रीता खुल्लर, सपना शर्मा, अभिलाष, कुणाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
