March 14, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मसूरी – बहते सीवर से जनता परेशान, SDM ने लिया संज्ञान।

1 min read

मसूरी : सीवर के चैंबर बंद होने से लगातार मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर बड़ा मोड से आगे सीवर मुख्य मार्ग पर बह रहा है जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहनों व पैदल चलने वालों को हो रही है।


मसूरी देहरादून मार्ग पर शिवमंदिर बड़ा मोड से आगे रोड पर बने सीवर के चैंबर के बंद होने से बड़ी मात्रा में सीवर मुंख्य मार्ग पर बह रहा है। सीवर बहने से सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहनों व पैदल चलने वालों को हो रही है। क्यो ंकि सीवर इतना अधिक है कि दुपहिया वाहन चलने से उन पर सीवर के छींटे पड़ रहे है और अगर विपरीत दिशा से कोई वाहन आ गया तो और अधिक छींटे कपड़ों पर पड़ रहे हैं वहीं दुर्गध से भी खासी परेशानी हो रही है। वहीं पैदल चलने वालों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। क्यों कि सीवर पूरी सड़क पर बह रहा है जिस कारण लोगों को सीवर के बीच से ही चल कर गुजरना पड़ रहा है वहीं पैदल चलने वालों पर भी वाहनों के आने से छींटे पड रहे है। बहते सीवर का एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने भी संज्ञान लिया व जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल सीवर ठीक करने के निर्देश दिए। इस संबंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता अभय भंडारी ने बताया कि जल संस्थान के कर्मियों को सीवर ठीक करने भेजा गया है और उन्होंने बहते सीवर को ठीक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार सीवर बहने की शिकायतें मिल रही है जिस पर विभाग तत्काल कार्रवाई कर व्यवस्था सुधारने का प्रयास कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed