मसूरी – पर्यटन नगरी में खुले आम प्रयोग हो रही प्लास्टिक की थैलियां, पालिका प्रशासन मौन।
1 min read
मसूरी : प्रदेश सरकार ने एक सितंबर 2022 से प्रदेश में पूूरे तरीके से प्लास्टिक की थैलियों का प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी प्लास्टिक का प्रयोग लगातार जारी है, विशेष कर सब्जी फल व किराना आदि की दुकानों में प्लास्टिक की पन्नियों में ही सामान दिया जा रहा है। वहीं नगरपालिका स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। लगातार प्लास्टिक के प्रयोग से जहां एक और शासन के आदेशों की अवहेलना की जा रही है वहीं इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। बाजारों में लोग खुलेआम प्लास्टिक की पन्नियों में सामान दिया जा रहा है। कई दुकानों में भी खुलेआम प्लास्टिक की थैलियों में सामान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मात्र खानापूर्ति कर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर रहा है। जबकि प्लास्टिक की थैलियों पर सामान देने पर जुर्माने का भी प्रावधान है, लेकिन अब तक नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस ओर कोई कार्य नहीं किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि पालिका द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है जो लगातार प्लास्टिक की थैलियों में सामान देने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी स्वास्थ्य अधिकारी के साथ निरीक्षण कर रहे हैं और यदि किसी भी दुकानदार द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया गया तो उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई के साथ ही जुर्माने का भी कार्य किया जा रहा है। पालिका स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभास सिंह ने बताया नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मसूरी व्यापार संघ से बैठक कर उन्हें इस बारे में जानकारी दी जाएगी और यदि इसके बाद भी प्लास्टिक का प्रयोग दुकानदार करेगा तो उन पर चालान की कार्यवाही की जाएगी।