Categories

June 21, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिमला बायपास रोड के निकट आपदा से क्षतिग्रस्त हुए ब्लूफिन फिशरीज फार्म प्रोजेक्ट, का किया निरीक्षण।

1 min read

देहरादून : सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री पशुपालन मत्स्य पालन कौशल विकास एवं सेवायोजन देहरादून द्वारा नयागांव पेलियो शिमला बायपास रोड के निकट आपदा से क्षतिग्रस्त हुए ब्लूफिन फिशरीज फार्म प्रोजेक्ट, का निरीक्षण किया। ब्ल्यूफिन फिशरीज फार्म प्रोजेक्ट, मत्स्य विभाग की योजना के अंतर्गत निर्मित किया गया है।
विगत दिवस बादल फटने की घटना से उक्त क्षेत्र में नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया था। बाढ़ की चपेट में आने से फिशरी फार्म को भी काफी क्षति हुई थी।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त फिशरीज फार्म को यथा संभव मदद तत्काल करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप निदेशक मत्स्य अल्पना हल्दिया, मत्स्य विभाग के अधिकारी गण, जिलाध्यक्ष ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी देहरादून मीता सिंह, ब्ल्यूफिन प्रोजेक्ट के चैयरमैन अशोक रावत, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके साथ ही लोक पर्व “हरेला” के उपलक्ष्य में पौधारोपण भी किया गया।

 

Spread the love

You may have missed