सैन्यधाम के निर्माण कार्य को प्रार्थमिकता पर करें – मंत्री गणेश जोशी
1 min read
देहरादून : सैन्यधाम निर्माण के सम्बंध में आयोजित बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराज़गी प्रकट करते हुए कहा कि अगर किसी भी अधिकारी ने अनावश्यक तौर पर कार्य को लटकाने का प्रयास किया तो उसकी ज़िम्मेदारी तय की जाएगी।
बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि ज़मीन की डीमार्केशन एवं अन्य कार्यों को तत्काल निपटाए। उन्होंने ज़मीन का सर्वेक्षण करवाने के किए भी अधिकारियो को कहा। मंत्री ने पावर हाउस के लिए आवंटित ज़मीन को भी दिखवाने की बात कही।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के अपर सचिव एसके धर्मसत्तू, निदेशक कर्नल बीएस रावत, ज़िलाधिकारी आर राजेश कुमार, उपज़िलाधिकारी मनीष कुमार, उप निदेशक कर्नल जोधा, ईई रविंद्र कुमार, ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.