Categories

November 27, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

देहरादून पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. 18 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है.

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच देहरादून पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. जिले में निरीक्षकों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण के बाद थानों में खाली हुए पदों को देखते हुए 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं. इस फेरबदल में कई थानों को नए प्रभारी मिले हैं, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को एसओजी और अन्य शाखाओं में जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को पुलिस लाइन से कोतवाली पटेलनगर, निरीक्षक विरेंद्र चंद्र रमोला को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर, निरीक्षक मुकेश चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला और निरीक्षक मनोहर भंडारी को पुलिस लाइन से प्रेमनगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है. निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर और निरीक्षक शांति कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सेलाकुई भेजा गया है.

वहीं निरीक्षक बीएल भारती को प्रभारी निरीक्षक चकराता से मसूरी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. निरीक्षक राकेंद्र कठैत को प्रभारी एएचटीयू से नेहरू कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है. निरीक्षक नरेश राठौर को पटेल नगर प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाकर पुलिस कार्यालय भेजा गया है.उपनिरीक्षकों के तबादलों में मोहन सिंह को रायवाला थानाध्यक्ष से एसएसआई डालनवाला, पीडी भट्ट को राजपुर थानाध्यक्ष से थाना रानीपोखरी थानाध्यक्ष और मनोज नौटियाल को सहसपुर थानाध्यक्ष से थाना बसंत विहार थानाध्यक्ष बनाया गया है.

इसके अलावा शैंकी कुमार को सेलाकुई थानाध्यक्ष से एसओजी प्रभारी देहात, गिरीश नेगी को प्रेमनगर थानाध्यक्ष से एसएसआई सेलाकुई, अमित शर्मा को बसंत विहार थानाध्यक्ष से एसआईएस शाखा और संजीत कुमार को रायपुर थानाध्यक्ष से एसआईएस शाखा भेजा गया है. वहीं कुलेन्द्र सिंह को एसएसआई डालनवाला से थानाध्यक्ष डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

Spread the love

More Stories

You may have missed