Categories

November 27, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

जनगणना 2027: पिथौरागढ़ के बगड़तोली गांव ने रचा इतिहास, 78 ग्रामीणों ने ऑनलाइन स्वगणना कर पेश की नजीर

1 min read

पिथौरागढ़ बगड़टोली गांव ने डिजिटल जनगणना 2027 में इतिहास रचा है. गांव के 18 परिवारों ने पूरी की स्वगणना.

देहरादून: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के झूलाघाट मार्ग पर स्थित बगड़तोली नामक एक छोटे से गांव ने बड़ी नजीर पेश की है. महज 18 परिवारों वाले इस दूरस्थ और दुर्गम गांव के सभी 78 सदस्यों ने ‘स्वगणना’ (Self-Enumeration) पूरी कर पूरे देश को एक बड़ा संदेश दिया है. ग्रामीणों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद अपने राष्ट्रीय दायित्व के प्रति एक जागरूक नागरिक होने की मिसाल पेश की है. सामूहिक प्रयास से समय सीमा से पहले गांव के हर परिवार के प्रत्येक नागरिक की स्वगणना पूरी कर ली गई है.

उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और सरल जीवन शैली के रूप पहचान रखती है. पिथौरागढ़ झूलाघाट मार्ग पर स्थित है एक बगड़तोली गांव है, जहां 18 परिवार निवास करते हैं, जिसने आज एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है. प्रदेश का दूरस्त एवं सुदूर क्षेत्र होने के बावजूद इस गांव में रहने वाले 18 परिवारों के 78 सदस्यों ने स्वगणना कर पूरे देश को बड़ा संदेश दिया है की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रहने के बावजूद इन गांव ने लोगों ने राष्ट्रीय दायित्व के प्रति जागरूक नागरिक की भूमिका निभाई है.

भारत की जनगणना 2027 के तहत द्वितीय चरण में स्वगणना की प्रक्रिया चल रही है. प्रदेश में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी. इसके बाद 1 दिसंबर से डोर टू डोर जनगणना अभियान शुरू हो जायेगा. जिस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर आबादी की गणना करेंगे. इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम बगड़तोली में एक विशेष पहल की गई. गांव की प्रगणक कलावती धरियाल ने ग्रामीणों से व्यक्तिगत संपर्क किया. साथ ही सुपरवाइजर मोहन चंद्र जोशी के सहयोग से एक लक्ष्य निर्धारित किया. जिसके चलते गांव के हर परिवार के हर एक नागरिक से स्वगणना करा ली गई.

ग्राम प्रधान एवं गांव के सभी नागरिकों ने इस अभियान को अपना सामूहिक दायित्व समझकर एक रिकॉर्ड बनाया है. हर परिवार ने आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. लोगों ने स्वगणना के महत्व को समझा और राष्ट्रीय अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की. ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने ये साबित कर दिया कि जागरूकता, सहयोग और सामूहिक प्रयास से छोटे से छोटे गांव भी बड़े राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
–इवा आशीष श्रीवास्तव, निदेशक, जनगणना कार्य-

इसी क्रम में ग्राम बगड़तोली के सभी सत्र परिवारों ने अपनी स्वगणना की प्रक्रिया को पूरा किया. करीब 78 आबादी वाला ये गांव शत प्रतिशत स्वगणना का लक्ष्य प्राप्त कर एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है. यह उपलब्धि सिर्फ आंकड़ों की सफलता नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्यों के प्रति समर्पण, सामुदायिक एकता और जागरूकता का प्रमाण है. इसके लिए निदेशक ने ग्राम बगड़तोली के सभी ग्रामीणों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देते हुए कहा कि बगड़तोली ने ये संदेश दिया है कि गांव छोटा हो सकता है लेकिन उसका संकल्प छोटा नहीं होना चाहिए. यदि ग्राम समुदाय एकजुट होकर ठान ले तो हर गांव राष्ट्रीय कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है.

Spread the love

More Stories

You may have missed