Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

उत्‍तराखंड में बढ़ेगा साहित्यिक पर्यटन, बनेंगे दो साहित्य ग्राम; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान

1 min read

उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आयोजित उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार साहित्यिक पर्यटन को प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में सरकार दो साहित्य ग्राम बनाने जा रही है। रविवार को आइआरडीटी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने शिरकत की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कई चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ने वाले साहित्यकारों को आज सम्मानित किया गया। उनकी रचनाएं समाज को नई दिशा दिखा रही हैं। सरकार साहित्य और संस्कृति के प्रोत्साहन को कार्य कर रही है। साहित्य गौरव सम्मान, साहित्य भूषण और लाइफ टाइम अचीवमेंट के साथ नवोदित लेखकों को भी सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय बोली के संरक्षण के लिए भी प्रयासरत है।

इन्हें किया सम्मानित
वर्ष 2024 व 2025 के लिए साहित्यकार शैलेश मटियानी, जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा, लोकगायक हीरा सिंह राणा व कवि शेर सिंह बिष्ट को मरणोपरांत, जबकि जनकवि अतुल शर्मा, साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल प्रदीप को सम्मानित किया। साहित्यकार शैलेश मटियानी का पुरस्कार उनकी पत्नी नीला मटियानी व पुत्र राकेश मटियानी, जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा के स्वजन पत्नी हेमलता तिवारी व पुत्र तुहिन तिवारी, कवि शेर सिंह बिष्ट का गौरा देवी व आनंद और लोकगायक हीरा सिंह राणा का सम्मान विमला देवी ने लिया। चयनित साहित्यकारों को सम्मान के तौर पर पांच लाख रुपये, सम्मान पत्र व अंगवस्त्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने सभी पुरस्कार पाने वाले बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया।

Spread the love

You may have missed