March 1, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

चमोली के घुनी गाँव मे एक ही परिवार के 5 लोगो की संदिग्ध परिस्थितियों मैं मौत।

1 min read

विनय उनियाल

चमोली : जनपद के घाट के दूरस्थ गांव घुनी में एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित पति, पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। राजस्व की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग की टीम शवों के पंचनामा में जुट गई है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम गांव में ही बुलाई गई है, इस हादसे में दिनेश पुत्र ध्यानी राम 38 साल, बीरा देवी पत्नी दिनेश 35 साल, अक्षय 7 वर्ष, नेहा 13 वर्ष और अरुण 8 वर्ष के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी,जबकि बीरा देवी और बच्चों के शव दूसरे कमरे में बरामद हुए। इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed