Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

हेरिटेज एविएशन का चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन निरस्त, केदारनाथ के लिए इस वर्ष नहीं दे पाएगा हेली सेवाएं

1 min read

नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने बिना अनुमति केदारनाथ में हेली सेवा संचालन करने के मामले में हेरिटेज एविएशन पर बड़ी कार्रवाई की है। यूकाडा ने इस कंपनी का केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। साथ ही यूकाड़ा ने कंपनी को नोटिस जारी कर यह पूछा है कि आखिर क्यों न कंपनी का ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए। हेरिटेज एविएशन के हेलीकाप्टर ने 14 जुलाई को देहरादून से केदारनाथ धाम के लिए देहरादून से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान को अनुमति मांगी थी। यूकाडा ने उसे दोपहर दो बजे उड़ान की अनुमति भी दे दी। इसके बाद मौसम खराब होने के कारण यूकाडा ने यह अनुमति निरस्त कर दी। बावजूद इसके शाम को तकरीबन पांच बजे यह हेलीकाप्टर हेलीपैड पर उपस्थित कर्मचारियों के रोकने के प्रयास के बावजूद बिना अनुमति के यात्रियों के साथ केदारनाथ धाम पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूकाडा ने हेरिटेज को नोटिस देते हुए इसकी जांच शुरू की। अब हेरिटेज एविएशन ने अपना जवाब यूकाडा को उपलब्ध करा दिया है। इसमें हेरिटेज ने अपनी गलती को स्वीकार किया। इस पर यूकाड़ा ने हेरिटेज एविएशन पर फिलहाल अपने सभी हेलीपैड से उड़ान पर रोक लगा दी है। साथ ही इस वर्ष केदारनाथ धाम यात्रा पर हेली सेवा के लिए किया गया पंजीकरण निरस्त कर दिया है। सीईओ यूकाडा आशीष चौहान ने बताया कि हेरिटेज एविएशन के नोटिस का जवाब मिल गया है। उस पर यूकाडा के सभी हेलीपैड से हेलीकाप्टर संचालन पर रोक लगा दी गई है।
साथ ही उनसे यह भी नोटिस दिया गया है कि आखिर कंपनी को क्योंं न ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए। अब छह हेली कंपनियां ही दे पाएंगी सेवा केदारनाथ धाम में अब शेष यात्रा अवधि के लिए छह ही हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे पाएंगी। इस वर्ष यात्रा के लिए आठ कंपनियों ने नौ स्थानों से हेली सेवाएं देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। केदारनाथ में जून माह में हुई दुर्घटना के बाद आर्यन एविएशन का संचालन पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब हेरिटेज एविएशन का पंजीकरण भी निरस्त किया गया है।

 

 

Spread the love

You may have missed