Categories

April 29, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

अगले चार दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश

1 min read

Oplus_0

अगले चार दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई बार तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज (शुक्रवार) भी भारी बारिश की संभावना है। विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उधर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में गर्जन के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले चार दिन प्रदेश भर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

 

Spread the love