Categories

July 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

राशन कार्डों में खामीयां, उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा राशन, कांग्रेस नेता इंदवाण ने उठाई मांग।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा के नाम से चाहे कितने बडे़ दावे होते हों लेकिन जमीनी हकिकत इसकी कुछ और है, प्रखडं नौगांव के दर्जनों गांव इसका दंस झेल रहे हैं, मामले पर कांग्रेस नेता रमेश इंदणवाण ने बताया कि न्याय पंचायत तियां के ऐसे आधा दर्जन से अधिक गांव हैं जहां अभी सेकडो़ उपभोक्ता सरकारी सस्ते गले की राशन से वंचित हैं, बताया कि 40से अधिक उपभोक्ता बजलाडी़ क्षेत्र से हैं जिन्हे गत महिनों से अभी राशन नहीं मिला है।
राशन कार्डोंं को लेकर आनलाईन प्रणाली से हो रही असुविधा से लोग खासे परेशान हैं, रमेश इंदवाण ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और उप जिलाधिकारी बड़कोट को लिखे अपने पत्र में कहा कि राशन कार्डों को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाये जिससे लोगों को उनका हक मिल सके।
रमेश इंदवाण ने बताया कि राशन कार्डों के शुद्वीकरण के लिये न्याय पंचायत स्तर पर पर कैंप लगाया जाये और लोगों को उचित सुविधा दी जाये।
प्रदेश पहले ही कोरोना महामारी की जंग से त्रस्त हो चुका है जिससे लोगों के सामने बेरोजगारी भुखमरी जैसी समस्याओं का रोना रोया जा रहा है, रमेश ने न्याय पंचायत तिया के पांच गांव पेटारखत, मांजखत और उपलीखत के दर्जभर गांवों में न्याय पंचायत स्तर पर राशन कार्ड शुद्वीकरण कैंप लगाने की मांग उठाई है।

Spread the love

You may have missed