Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मसूरी – पुराने भवन पर अवैध निर्माण कार्य की शिकायत पर भी नही सुन रहा विभाग।

1 min read

मसूरी : मालरोड निवासी आशीष कुमार हरि ने एमडीउीए के उपाध्यक्ष, जिलाधिकारी, एमडीडीए मसूरी व एसडीएम को लिख कर दिया कि उनकी संपत्ति पर हैमर डिपार्टमेटल स्टोर के स्वामी अतुल हरि अवैध रूप से भवन को क्षति पहुंचा रहे है व तोड़ फोड़ के साथ निर्माण कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी कार्य नहीं रूक रहा है। उन्होंने कहा कि यह भवन सौ साल पुराना है जिससे भवन गिरने का खतरा पैदा हो गया है।

उन्होंने बताया कि उस भवन सौ साल पुराना है जिसके गिरने का खतरा बना हुआ है वहीं उसमें किरायेदार रह रहे है जिनको खतरा पैदा हो गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही उन्होंने एमडीडीए से मांग की है कि वहां हो रहे निर्माण कार्य को रूकवाया जाय व इस कार्य को सील किया जाय। इस संबंध में एमडीडीए के सहायक अभियंता अतुल गुप्ता ने कहा कि विकास हरि की शिकायत पर अतुल हरि को उत्तर प्रदेश नियंत्रण अधिनियक 1973 की धाराओं के अंतर्गत वाद दर्ज कर कारण बताओ नोटिस दिया यगा है। वहीं धारा 28 के अंतर्गत कार्य रोकने का नोटिस भी दिया गया है इसके साथ वही समय समय पर एमडीडीए के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर जाकर देखते हैं ताकि कार्य न हो सके। अगर संज्ञान में आता है कि कार्य हो रहा है तो उसे रूकवा दिया जाता है।

Spread the love

You may have missed