March 14, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

“हरकी पैड़ी से आज निकलेगी कांग्रेस की प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा, माहरा ने कहा- ‘राजनीति से न जोड़ें'”

1 min read

Oplus_0

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा को राजनीति से अलग रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड की देव संस्कृति और धार्मिक आस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा है कि कांग्रेस द्वारा केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा की शुरुआत की जा रही है। यह यात्रा बुधवार को हरिद्वार के हरकी पैडी से आरंभ होगी।

मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में माहरा ने भाजपा को लेकर कहा कि वह हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर का शिलान्यास किया गया है और अब इस धाम के नाम पर चंदा वसूला जा रहा है।

कांग्रेस भवन में मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान, करन माहरा ने भाजपा और प्रदेश सरकार को आरोप लगाया कि वे मंदिरों की परंपराओं और मान्यताओं को ठेस पहुंचाने में लगे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पदयात्रा में पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, गणेश गोदियाल, नवप्रभात, प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट जैसे पार्टी के नेताओं के साथ लगातार यात्रा की योजना की गई है। इसमें 80 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का भी पंजीकरण हुआ है।

 

Spread the love

You may have missed