Categories

June 20, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

CM धामी ने जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, बोले-761 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं को मिले अनुमति

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट कर 761 मेगावाट क्षमता की आठ जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण को स्वीकृति देने का अनुरोध किया। इनमें 647 मेगावाट की सात और 114 मेगावाट की एक परियोजना सम्मिलित है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री पाटिल से कहा कि इन परियोजनाओं के बनने से उत्तराखंड के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विशेषज्ञों की संस्तुतियों का पालन करते हुए सतत विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है।

सेला उर्थिंग परियोजना को दें स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने कहा कि 114 मेगावाट की सेला उर्थिंग जलविद्युत परियोजना धौलीगंगा पर पिथौरागढ़ में है। यह राज्य की सीमाओं के भीतर गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है। राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर परियोजनाओं पर प्रतिबंध नहीं है। इसलिए सेला उर्थिंग जल विद्युत परियोजना को स्वीकृति दी जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश देने का उन्होंने अनुरोध किया।

Spread the love

You may have missed