Categories

November 18, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

CM धामी ने सैनिक कल्याण प्रस्ताव किया मंजूर, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेगी डेढ़ करोड़ की राशि

1 min read

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर धामी सरकार ने सैनिकों को तोहफा दिया है। परमवीर चक्र विजेताओं को सरकार की ओर से अब डेढ़ करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। अभी तक यह राशि 50 लाख रुपये थी। इसके अलावा उन्हें वार्षिक अनुदान के रूप में तीन लाख रुपये की राशि भी मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक कल्याण विभाग के इस प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में उनके पिता सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की घोषणा की थी। परमवीर चक्र विजेता को पहले 30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाती थी। कैबिनेट ने 10 जून 2022 को यह राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी थी। अब मुख्यमंत्री धामी ने एकमुश्त दी जाने वाली 50 लाख की धनराशि को बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया है।

 

 

Spread the love

More Stories

You may have missed