Categories

May 31, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं में भरा जोश।

1 min read

विनय उनियाल

गोपेश्वर : सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर चमोली पहुंचे । चमोली पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री गोपेश्वर हेललीपैड पहुचे। जिसके बाद पुलिस के जवानों से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज गोपेश्वर के जिम हॉल पहुचे। वहाँ पहुचने पर आयोजित बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने शिरकत की । अपने बीच युवा मुख्यमंत्री को पाकर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताया है।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। उन्होंने इस कार्यसमिति की बैठक से युवाओं का आह्वान करते हुए जन-जन तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचने कहा ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। वही कॉलेज के सभागार में आयोजित जनता दरबार में उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना और मौके पर अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ,थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि मौजूद थे।

Spread the love

You may have missed