April 20, 2025

घराट

खबर पहाड़ से-

मुख्यमंत्री धामी ने रोजगार प्रयाग पोर्टल किया लांच, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने उत्तराखंड युवा महोत्सव-2023 (Uttarakhand Yuva Mahotsav – 2023) में रोजगार प्रयाग पोर्टल लांच किया। राज्य में रोजगार के अवसरों को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से यह पोर्टल विकसित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने युवा उत्तराखंड एप (Yuva Uttarakhand App) और दून व ऊधमसिंह नगर के सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केंद्रों का भी उद्घाटन किया। बीते सोमवार को देहरादून में परेड मैदान में आयोजित युवा महोत्सव-2023 (Yuva Mahotsav – 2023) में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा संपन्न एवं सामर्थ्यवान हैं, बल्कि मेहनती भी हैं। अनेक क्षेत्रों में हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं ने देश और दुनिया में नाम रोशन किया है।

दून में युवा महोत्सव-2023 का आयोजन
इस मौके पर युवाओं को स्वरोजगार की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सभी जनपदों के सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केंद्र विकासित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में दो जनपदों में ये केंद्र शुरू किए गए हैं, जल्द ही इन्हें अन्य जनपदों में भी शुरू कर दिया जाएगा।

17 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र
उन्होंने युवाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी की ओर से विकासित किए गए उत्तराखंड एप की भी शुरुआत की। साथ ही उन्होंने रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित 17 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

Spread the love