Categories

August 21, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

विकासनगर शक्तिनहर में गिरी कार तीसरे दिन मिली, चालक की तलाश तेज

1 min read

पुलिस और एसडीआरएफ टीम शक्ति नहर में गिरी कार के चालक की तलाश में जुटी. जबकि कार को बरामद कर लिया गया है.

विकासनगर: डाकपत्थर से हर्बटपुर की ओर जा रही एक कार मंगलवार देर रात शक्तिनहर में समा गई थी. हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया. बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की टीम मौके पर पंहुची और सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया और शाम को इंटेक के समीप से क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया. लेकिन अभी तक कार चालक का कुछ पता नहीं चल पाया है. जिसकी तलाश में सर्च अभियान जारी है. वहीं घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और उन्हें अनहोनी की चिंता सता रही है.

मंगलवार देर रात्रि को कार डाकपत्थर से हर्बटपुर की ओर जा रही थी, पुल नंबर एक के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर शक्तिनहर मे जा गिरी. आसपास से गुजर रहे लोगों ने नहर में कार की लाइट देखी तो पुलिस को सूचना दी. विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची. लेकिन कार तब तक नहर में समा गई थी. एसडीआरएफ और जल पुलिस द्वारा रात में तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन नहर का पानी बरसात के कारण गंदा होने के कारण कार का कुछ पता नहीं चल सका. बुधवार को पुलिस और एसडीआरएफ ने दोबारा सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन कार और कार चालक का कोई सुराग नहीं चला. बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ भी मौके पर पंहुची और सघन सर्चिंग की इस दौरान इंटेक के समीप से कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया.

बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गोसाईं ने बताया कि इसी तिथि को रात्रि में आयुष पुंडीर नीरज पुंडीर निवासी यमुना कॉलोनी विकासनगर ने चौकी बाजार विकासनगर आकर सूचना दी कि उसका भाई रजत पुंडीर पुत्र नीरज पुंडीर निवासी यमुना कालोनी डाकपत्थर से गुमशुदा है, जिसके पास KIA SONET कार है. एसडीआरएफ जल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्चिंग अभियान चलाया गया और संबंधित विभाग से संर्पक कर शक्तिनहर का पानी कम करवाकर सर्च अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान 20 अगस्त शाम 7 बजे कार वाहन को ढकरानी इंटेक से बरामद किया गया. वाहन स्वामी की पहचान रजत पुंडीर पुत्र नीरज पुंडीर निवासी यमुना कॉलोनी डाकपत्थर विकासनगर के रूप में हुई है. वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है, सर्चिंग अभियान जारी है.

Spread the love

More Stories

You may have missed