Categories

July 30, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत 8 घायल।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैनी के पास बेंड पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई गिर गई। जिसमें चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 8 लोग घायल हो गए। जिसमे 2 पुरुष ,3 महिला और 4 बच्चे सवार बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस और एस डी आर एफ की टीम मौके पर पहुच कर रेस्क्यू कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। जहाँ घायलों को प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को हांयर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।, स्थानीय लोगों ने भी घायलों को निकलाने में मदद कर सड़क तक पहुचाया। तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है उन्होंने कहा कि चालक की जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

मृतक – वाहन चालक वीरेंद्र लाल पुत्र खुलपी लाल उम्र 36 सुभाई।
घायलो की सूची – मन बहादुर पुत्र गोपी उम्र 32 नेपाल, रत्ना पत्नी मन बहादुर उम्र 25 नेपाल, हलदर पुत्र धन सिंह नेपाल, तुलसी पत्नी मन बहादुर उम्र 27, हिम्मत पुत्र मनबहादुर उम्र 6, सचिन पुत्र मन बहादुर उम्र 4, कृष्णा पुत्र मन बहादुर उम्र 3, आयुष पुत्र मनबहादुर डेढ़ साल।

Spread the love

You may have missed