Categories

July 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

कुंवा-कफनौल मोटर मार्ग विभाग के लिये बना दुधारू गाय।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव क्षेत्र का कुंवा कफनौल मोटर मार्ग दुधारू गाय का काम कर रहा है। मोटर मार्ग पर गत साल करोडो़ रूपये खर्च होता है लेकिन अभीतक मोटर मार्ग के गड्डे तक नहीं भरे गये दूहरी तरफ घटीया गुणवता का डामरीकरण, लोक निर्माण विभाग मोटर मार्ग पर हो रही घटिया गुणवता को लेकर मौन है।
बतादें कि मोटर मार्ग के किलोमीटर 19किसी बडे़ खतरे को न्योता दे रहा है, कुंवा कफनौल मोटर मार्ग मामले पर जगमोहन राणा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मोटर मार्ग पर दीवाले इतनी डैमेज हैं कि कभी भी बडे़ खतरे को न्योता दे सकती हैं।
लोक निर्माण विभाग ने मोटर मार्ग का निर्माण कार्य तब करवाया जब इसके एग्रीमेंटं की अवधी पूरी हो चुकी पूरी हो चुकी थी अब यदि हो भी रहा है तो वह घटिया गुणवत्ता का।
कुंवा कफनौल मार्ग बर्नीगाड़ से राडी़ तक पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त है और गड्डे तक नहीं भरे गये लेकिन पिछले पांच सालों से आजतक 50करोड़ रूपये खर्च हो चुके हैं और अभीतक गड्डे नहीं भरे गये।
लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाना गलत नहीं होगा जो सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति करता है।
मामले स्थानिय लोगों और प्रतिनीधियों ने गहरी नाराजगी जताई है और आरोप लगाया कि विभाग और ठेकेदारों के लिये कुंवा कफनौल मोटर मार्ग दुधारू गाय का काम कर रहा है।
कुंवा कफनौल मोटर मार्ग के निर्माण की जांच की मांग उठाई जा रही है।

 

Spread the love

You may have missed