Categories

May 31, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

घनसाली में आयी प्रकृतिक आपदा का प्रशासन ने किया निरीक्षण, लिया जायजा।

1 min read

टिहरी : जनपद टिहरी के घनसाली क्षेत्र में मुसलाधार बारिश व बादल फटने से नगर पंचायत घनसाली के घुत्तु मोटर मार्ग, घनसाली चमीयाला मोटर मार्ग, गिरगाव गदेरे पर, मुख्य बाजार घनसाली, पर भारी मलवा आने से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत पिपोला, ग्राम पंचायत मल्याकोट नैलचामी में बादल फटने भारी नुकशान हुआ है। उपजिलाधिकारी घनसाली ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया व जिला प्रशासन को नुकसान की रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

ग्राम पंचायत पिपोला में एक दर्जन से अधिक परिवारों के घर की दीवार, आँगन, शौचालय रास्ते, और कृषि व बागवानी भूमि क्षतिग्रस्त हुई है जूनियर हाई स्कूल का एक कमरा, चार पुलिया, छः पेयजल योजनाएं, छः हौज, पेयजल स्रोत, एक किमी ग्रामीण रास्ता, एक टिन सेड, सिचाई नहर व गुल् क्षतिग्रस्त हुई है। ग्राम पंचायत मल्याकोट में सिल पुण्डोली में पचास नाली कृषि भूमि,  गुल व सिचाई नहर, पेयजल स्रोत, दो पुलिया, दो पेयजल योजनाएं, जगह ग्रामीण रास्ते क्षतिग्रस्त है प्रधान यशवंत सिंह गुसाईं, प्रधान पिपोला आशा देवी ने ग्रामीणों की समस्यों का समाधान कर राहत देने की मांग की है।विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दोरा कर ग्रामीणों की समस्यों  का समाधान का आश्वशन दिया है। भारी बारिश व अति वृष्टि से सभी मोटर मार्ग व गाँव प्रभावित हुए है।

Spread the love

You may have missed