January 29, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने मां सुरकंडा मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया।

1 min read

मसूरी : मां सुरकंडा मंदिर में अष्ठमी के पर्व पर भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मां सुरकंडा मंदिर प्रांगण में मंत्री गणेश जोशी की पुत्री व भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी की ओर से अष्ठमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम 101 कन्याओं को जिमाने के साथ उन्हें उपहार दिए गये। इस मौके पर नेहा जोशी ने कहा कि अष्ठमी पर्व पर देवी मां की पूजा करते हैं और इससे अच्छा कोई स्थान नहीं हो सकता क्योंकि सुरकंडा मंदिर में जो आता है उनकी मनोकामनाये पूरी होती हैं। और पहली बार यहां भंडारे करने का सौभाग्य मिला। कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कहा कि साथ ही संकल्प लिया कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्च्चिों व महिलाओं के लिए समर्पित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कार्य महिलाओं को आगे बढाने के लिए कर रहे है उससे महिला सशक्तिकरण को बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केद्र सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया वहीं प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया है ऐसे ही भाजपा महिलाओं को आगे बढाने में समर्पित होकर कार्य करें। बेटियों का सम्मान हो उन्हें आगे बढाने का कार्य करें यह सभी समझेगें तो ये बेटियां पूरे विश्व में नाम रौशन करेंगी।

इस मौके पर स्वयं मंत्री गणेश जोशी, उनकी पत्नी निर्मला जोशी, पुत्र मयंक जोशी सहित अन्य परिवार जनों ने भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर महिला मंडली द्वारा कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अरविंद सोनकर, नमिता कुमाई, मंजू चौहान, प्रभा बर्त्वाल, गुडडी देवी, विजय बुटोला, सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Spread the love

More Stories

You may have missed