अष्ठमी पर मंत्री गणेश जोशी ने मां सुरकंडा का लिया आशीर्वाद।
1 min read
मसूरी : पर्यटन नगरी में नवरात्र पर्व के तहत अष्ठमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने घरों में पूजा अर्चना की व कन्याओं को जिमाया वहीं मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गये वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर पुण्य का लाभ कमाया। वहीं मां सुरकंडा के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी व ग्रामीण श्रद्धालु पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मां के दर्शन करने आये। वहीं प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार मां सुरकंडा के दर्शन किए।
दुर्गा अष्ठमी का पर्व पर्यटन नगरी में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा अर्चना कर कन्याओं को जिमाया वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं दूसरी ओर सुरकंडा मंदिर में भारी संख्या में अष्ठमी के दिन श्रद्धालु पहुंचें व ग्रामीण श्रद्धालु पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मां भगवती को भेंट चढाने पहुचे। इस मौके पर प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी सपरिवार मां सुरकंडा के दर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नवरात्रों पर माता के नौ दिन व्रत रखते है व उनके नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। मां सुरकंडा के मंदिर में दर्शन करते आये व कामना की कि मां भगवती शक्ति दे कि हम जिन क्षेत्रों में कार्य कर रहे है ईमानदारी से कार्य कर सके पूरे देश व प्रदेश वासी स्वस्थ्य व खुशहाल हों, किसी पर संकट न आये व प्रदेश तथा देश तरक्की करे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी, यह बात हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की कुमाउं रैली से पता चलता है। लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटे भाजपा की झोली में जायेंगी व यही से शुरूआत होगी। कांग्रेस का हाल खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे वाली हालात में हैं, राहुल गांधी को यहां आना था लेकिन प्रधानमंत्री की रैली के बाद उनकी यहां आने की हिम्मत नहीं हो रही। इस मौके पर मंदिर के पुजारी रमेश प्रसाद लेखवार ने कहा कि मां सुरकंडा देवी के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्वत का नाम सुरकुट पर्वत है, जब जब राजा इंद्र दैत्यों व अपने विरोधियों से परास्त हुए तब तब उन्होंने यहां आकर मां सुरकंडा की तपस्या की। व उनकी मनोकामना पूरी हुई। उन्होंने समस्त सनातनियों को शुभकामनाएं दी व सभी के मंगल की कामना की। उत्तराखंड में हमेशा से ही मातृशक्ति की पूजा होती रही है। जिसमें वृद्ध माता काली का रूप है, सुगावंती मां लक्ष्मी व कन्या सरस्वती का रूप माना जाता है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बुटोला, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, पुष्पा पुडीर, मीरा सकलानी, राजेश नौटियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा टिहरी राजेश नौटियाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, महानगर उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।