Categories

April 29, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

फुटबाल प्रतियोगिता में एसटीएस संबोटा ने हैप्पी वैली जूनियर को 2-1 से हराया।

1 min read
मसूरी : सुनील रावत स्मृति चतुर्थ दिन/रात्रि फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन एसटीएस संबोटा ने हैप्पी वैली जूनियर को हरा कर प्रतियोगिता में बनाये रखा।
संबोटा तिब्बत स्कूल के मैदान में आयोजित सुनील रावत स्मृति दिन/रात्र के फुटबाल प्रतियोगिता में खेले गये मैच में एसटीएस संबोटा ने हैप्पीवैली जूनियर को 2-1 से हराया। एसटीएस की ओर से जिगमित नग्याल, व केलसन ने 1- 1 गोला किया जबकि हैप्पी वैली जूनियर की ओर से सिद्धू ने एक गोल किया। अन्य मैचों में हैप्पी वैली ए ने केवी को पेनाल्टी शूटआउट में 1-0 से पराजित किया, हैप्पी वैली के लिए सुनील थापा ने गोल किया। वहीं ब्लू एफसी ने टीएचएफ को पेनाल्टी शूटआउट में 2-0 से पराजित किया, ब्लू एफसी के लिए अमन और अभिषेक ने गोल किए। जेडी क्लब ने मसूरी ब्वॉयज को 1-0से पराजित किया, जेडी क्लब के लिए अयान ने गोल किया, यमकेश्वर एफसी ने श्रीनगर एफसी को 1-0 से पराजित किया यमकेश्वर के लिए प्रेम ने एक गोल किया।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पालिका सभासद जशोदा शर्मा, पूर्व सभासद कुलदीप रावत, धनपाल रावत, पूर्व सभासद वीरेंद्र पंवार, रणबीर कंडारी, उत्तम पंवार, रमेश रावत, सुमेर पंवार, संदीप गोयल, नीरज गर्ग, अतिन गोयल, समिति के प्रेम सजवान, नरेंद्र रावत, अमित पंवार, रविंद्र रावत, स्वराज राणा, अनिल सिंह अन्नू, सुरेंद्र राणा, राहुल रांगड़, सुशील नेगी, मनोज थापा, अंकित तोमर, हिमांशु, आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका – सैमुअल चंद्रा अभिषेक,मनीष,मनोज थापा,राहुल रांगड़ रहे।

Spread the love