Categories

September 12, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मसूरी यमुना पुल मार्ग एनएच 707 ए केंपटी से आगे गश्ती बैंड पर मलवा आने से बंद।

1 min read

मसूरी : भारी बारिश के कारण एनएच 707ए कैपटी यमुना पुल रोड बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडबंद होने से नैनबाग क्षेत्र से आने वाले सब्जियों व दूध के वाहनों को बैरंग लौटना पड़ा जिस कारण मसूरी में दूध व सब्जी की सप्लाई बाधित रही।
मसूरी यमुना पुल रोड केंपटी से आगे गश्ती बैंड पर पहाड़ी से भारी मात्रा में बारिश से मलवा आने के कारण एनएच 707ए बंद हो गया। सूचना मिलने पर एनएच के अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी भेज कर मार्ग को दोपहर तक वाहनों के लिए सुचारू किया जबकि दो अन्य स्थानों पर भी मलवा आने से रोड बंद रहा। रोड बंद होने से नैनबाग क्षेत्र से मसूरी दूध व सब्जी के वाहन नहीं आ पाये व उन्हें बैरंग लौटना पड़ा जिस कारण मसूरी दूध व सब्जी नहीं पहुच पायी। वहीं रोड बंद होने से रोड के किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गयी मलवा इतना अधिक था कि उसे हटाने में तीन से चार घंटे लगे।

Spread the love

You may have missed