Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

सेलाकुई में शिव मन्दिर के पास एक बच्चा नदी में बहा, हुई मौत।

1 min read

देहरादून : सेलाकुई शिव मंदिर के समीप एक बच्चा नहाते हुए आसन नदी में डूब गया, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुँची, SDRF द्वारा काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 30 सितम्बर 2022 को देहरादून कण्ट्रोल रूम से SDRF टीम को सूचित किया गया कि सेलाकुई में एक बच्चा नहाते समय आसन नदी मे डूब गया है जिसे ढूंढने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणो के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुए शव को आसन नदी में लगभग 15 से 20 फ़ीट की गहराई में ढूंढ निकाला व कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक किशोर का नाम :- हरिआनंद पुत्र- राम, उम्र-12, निवासी :- ग्राम – रसलपुर, जनपद – बरेली।

रेस्क्यू टीम का विवरण :- मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर, आरक्षी लक्ष्मण सिंह, विक्रम सिंह, प्रेम सिंह, चालक सुनील तोमर।

Spread the love

You may have missed