ईद-उल-अजहा को लेकर जोशीमठ कोतवाली में बैठक।
1 min read
विनय उनियाल
जोशीमठ : 10 जुलाई को मुस्लिम समुदाय की ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) को लेकर जोशीमठ कोतवाली में कोतवाल प्रभारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ बैठक की।
गुरुवार को जोशीमठ कोतवाली में पुलिस प्रशासन द्वारा बकरा ईद त्योहार को देखते हुये बैठक की गई है। जिसमे त्योहार को अमन और शांति से मनाए जाने अपील की गई।
कोतवाल निरीक्षक विजय भारती का कहना है कि बकरा ईद के त्योहार को सादगी से मनाया जाय और किसी भी प्रकार से अशांति का माहौल न बने इसके लिये मुस्लिम समुदाय के लोगो से अपील की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाई चारे के त्योहार है। त्योहार को सादगी मनाई जाय। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने भी जोशीमठ की जनता तथा पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
