Categories

October 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

खोया हुआ फ़ोन वापस पाकर तीर्थयात्री ने जताया उत्तराखंड पुलिस का आभार।

1 min read

विनय उनियाल

चमोली : मंगलवार (31 मई 2022) को कर्नाटक से श्री बद्रीनाथ की यात्रा हेतु आए श्रद्धालु का रियल मी का ब्रांड न्यू फोन जिसकी कीमत 24000/- है, नृसिंह मन्दिर जोशीमठ में दर्शन के दौरान कहीं गिर गया था जो कि ड्यूटी में नियुक्त हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु चंद्रशेखर भट्ट को मिला जब तक वो फोन यात्री को वापस करते तब तक यात्री बद्रीनाथ को चले गए थे। पुलिसकर्मी द्वारा बरामद फोन से नम्बर निकालकर यात्री के परिजनों से सम्पर्क किया गया तो उनकी पत्नी द्वारा बताया गया कि हम कल तक जोशीमठ वापसी करेंगे। पुलिसकर्मी द्वारा एक अच्छी समझ रखते हुए फोन अपने पास सुरक्षित रख कर आज बुधवार दिनांक 1.6.2022 को सकुशल यात्री के सुपुर्द कर दिया गया है। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर यात्री द्वारा अत्यधिक प्रसन्नता से पुलिस का धन्यवाद किया गया।

Spread the love

You may have missed