Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने किया हेमकुंड यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम यात्रा निर्बाध रुप से चल रही है। 22 मई को सिक्खों के पवित्र धाम हेमकुण्ड साहिब के कपाट यात्रियों के लिये खोल दिये जायेंगे। हेमकुण्ड साहिब की सकुशल एवं सुरक्षित यात्रा को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिये पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा थाना गोविन्दघाट से हेमकुण्ड साहिब तक एसडीआरएफ टीम एवं पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण यात्रा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। एवं यात्रा ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों, एसडीआरएफ, थानाध्यक्ष गोविन्दघाट को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को पुलना से गोविन्दघाट तक किराया निर्धारित करने एवं वाहनों पर अनिवार्य रुप से रेट लिस्ट लगवाने व यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक ना वसूलने हेतु निर्देशित किया गया।
घोड़ा-खच्चर स्वामियों को यात्रियों से निर्धारिय किराए से अधिक ना वसूलने एवं अनिवार्य रुप से रेट लिस्ट लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलना में यात्रा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में ई डी सी के प्रबंधक से हेमकुण्ड साहिब यात्रा के सम्बन्ध जानकारी ली गई।
हेमकुण्ड साहिब की सकुशल यात्रा एवं यात्रियों की सहायता के लिए भ्यूंडार में पुलिस की अस्थाई चौकी एवं घाघरिया में सीजनल चौकियाँ स्थापित की गई हैं। , जिनमें पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया गया है। तथा दोनों चौकियों में एसडीआरएफ भी मौजूद रहेगी।सीजनल चौकियों में महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु रेडियो स्टैटिक सैट लगाए गए हैं। एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा रुट पर पुलिसकर्मी वायरलैस रेडियो हैण्डसैट के साथ ड्यूटी करेंगे।
यात्रा मार्ग में जहाँ-जहाँ सँकरा मार्ग एवं भू-स्खलन सम्भावित क्षेत्र हैं सभी स्थानों पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी।
सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिन में निर्धारित तय सीमा में ही श्रद्धालुओं को गोविन्दघाट से हेमकुण्ड साहिब के लिए रवाना किया जाएगा। , एवं दिन में 12:00 बजे बाद यात्रियों को घाघरिया से हेमकुण्ड के लिए नहीं भेजा जाएगा।
थानाध्यक्ष गोविन्दघाट को सभी घोड़ा-खच्चर स्वामियों एवं होटल कर्मियों के सत्यापन अनिवार्य रुप से कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा हेमकुण्ड साहिब यात्रा ड्यूटी में लगे सभी पुलिस कर्मियों एवं एसडीआरएफ टीम को सतर्कता से ड्यूटी करने, यात्रियों के साथ मैत्री व सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने हेतु निर्देशित किया गया है।

“हेमकुंड यात्रा 22 मई से शरू होनी है। इसलिये सुरक्षा के चाक चौबंद किये गए है। जगह जगह रेडियो हैंडसेट वायरलैस के साथ पुलिस के जवान तैनात किए गए है। साथ एसडीआरएफ के जवान भी तैनात किए गए है। जिससे श्रद्धालुओ को कोई परेशानी न हों।”

Spread the love

You may have missed