Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मुख्य सचिव डॉ. सन्धु का बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने किया स्वागत, हेमकुंड यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : यात्रा तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु ने गोविंदघाट, घांघरिया, बदरीनाथ का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्य सचिव के पहुंचने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने गोविंदघाट में शॉल ओढ़कर मुख्य सचिव का स्वागत किया। इस दौरान उन्होने मुख्य सचिव से 2013 आपदा के बाद पांडुकेश्वर से गोविंदघाट तक अलकनंदा नदी के किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण के अधूरे पड़े कार्य का निर्माण, बदरीनाथ एवं हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग में चल रहे कार्यो,गोविंदघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग भगत होटल से वन विभाग रेंज कार्यालय तक सड़क के नीचे धंसाव एवं क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। आज बृहस्पतिवार को मुख्यसचिव सुबह 10 बजे गोविंदघाट हेलीपैड पर पहुंचे

Spread the love

You may have missed