Categories

September 11, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मसूरी – शुभ मंगलम संस्था ने जरूरतमंद लड़की को शादी का सामान कराया उपलब्ध।

1 min read

मसूरी : शुभ मंगलम संस्था ने एक जरूरतमंद कन्या की शादी का सामान भेंट किया। वहीं इस मौके पर नृत्य का आयोजन भी किया गया। शुभ मंगलम संस्था की रेनू अग्रवाल ने बताया कि संस्था मसूरी व आसपास के क्षेत्र में निवास करने वाली जरूरतमंद लड़कियों की शादी का सामान उपलब्ध कराती है। इस बार गरीब लड़की प्राची की शादी का सामान दिया गया। जिसमें साड़ियां, सूट बर्तन, ज्वेलरी, रजाई सहित अन्य सामान व शगन भी दिया गया। इस मौके पर मंजू शर्मा, रेनू वाही, रूचि वैश्य, बबीता अग्रवाल, सरोज जैन, कुमकुम गोयल, आदि संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love

You may have missed